अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार हज़ारों की संख्या में अमेरिकी मुसलमानों ने राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से बैतुल मुक़द्दस को इस्राइल की राजधानी घोषित किए जाने के विरोध में वॉशिंगटन में प्रदर्शन किया।
इस्लाम अमेरिका संबंधी काउंसिल ने ट्रंप के क़ुद्स मुखालिफ लिए गए फ़ैसले के विरोध में विरोध प्रदर्शन की अपील की थी, और अमेरिका के 35 अन्य संगठनों ने भी उनका सहयोग किया।
प्रदर्शनकारियों ने फिलिस्तीन जनता का समर्थन किया एवं कांग्रेस की बिल्डिंग तक मार्च किया, जहां अलग-अलग नेताओं ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित भी किया।
प्रदर्शनकारियों ने 50 मीटर लंबा फ़िलिस्तीनी झंडा अपने हाथों में उठा रखा था, और वह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के निर्णय के खिलाफ नारे भी लगा रहे थे।
प्रदर्शनकारियों के हाथों में ऐसे बैनर और प्ले कार्ड थे जिन पर ट्रंप और नेतन्याहू नाज़ी हैं, ट्रंप और नेतन्याहू युद्ध प्रेमी हैं, जैसे नारे लिखे हुए थे।
18 दिसंबर 2017 - 03:02
समाचार कोड: 873006
प्रदर्शनकारियों के हाथों में ऐसे बैनर और प्ले कार्ड थे जिन पर ट्रंप और नेतन्याहू नाज़ी हैं, ट्रंप और नेतन्याहू युद्ध प्रेमी हैं, जैसे नारे लिखे हुए थे।